दूसरी शादी के बाद बढ़ा क्लेश: पति ने पहली पत्नी की बातों में आकर की मारपीट, महिला को मिली जान से मारने की धमकियां

punjabkesari.in Saturday, Jul 25, 2026 - 09:05 AM (IST)

लुधियाना (राज): दूसरी शादी के बाद पारिवारिक कलह और मारपीट का एक मामला सामने आया है, जहाँ पहली पत्नी के दखल देने के बाद पति ने अपनी दूसरी पत्नी के साथ मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकियां दीं।

शिकायतकर्ता के बयान के अनुसार, उसकी शादी आरोपी समर गुलाटी के साथ हुई थी, जो उसकी दूसरी शादी थी। शादी के कुछ समय बाद ही आरोपी की पहली पत्नी ने उनके पारिवारिक जीवन में दखल देना शुरू कर दिया। पीड़िता ने बताया कि बीती 13 जुलाई को आरोपियों ने उसे फोन पर भद्दी-भद्दी गालियां दीं और समर को छोड़ने के लिए कहते हुए जान से मारने की धमकियां दीं। इसके बाद 14 जुलाई को जब उसने सुमीत और समर गुलाटी को मोटर मार्केट ठेके के पास एक साथ देखा, तो वहां भी आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकियां दीं।

हद तो तब हो गई जब बीती 22 जुलाई को ओमेक्स फ्लैट में आरोपी समर ने पहली पत्नी और उसके साथियों की बातों में आकर अपनी दूसरी पत्नी के साथ जमकर मारपीट की। पीड़िता सिमरनजीत कौर की शिकायत के आधार पर पुलिस ने सुमित गुलाटी, समर गुलाटी और। प्रीत के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और घटना की गंभीरता से तफ्तीश शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News