"Hello, आपका बेटा जेल में है..." फोन कॉल ने उड़ाए महिला के होश, मामला हैरान कर देगा आपको

punjabkesari.in Saturday, Aug 08, 2026 - 12:06 PM (IST)

गुरदासपुर, (विनोद, हरजिंदर सिंह गोराया): साइबर क्राइम पुलिस ने विदेश में जेल में बंंद लड़के को बाहर निकलवाने का झूठा ड्रामा करके महिला से 10 लाख 25 हजार रुपये ठगने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है।

इस बारे में ए.एस.आई. जसविंदर सिंह ने बताया कि बलबीर कौर पत्नी जसवंत सिंह निवासी गांव भिखारी हारनी ने शिकायत दी कि उसका बेटा 4 साल से पुर्तगाल में विदेश में रह रहा है, जिसके बारे में उसे मोबाइल नंबर 70566-01703 से फोन आया।

जिसने कहा कि आपके बेटे से विदेश में एक्सीडेंट हो गया है, जिसे पुलिस ने विदेश में पकड़ लिया है। जिसने उसे जेल से बाहर निकलवाने के लिए 25 लाख रुपये मांगे। जिस पर वह डर गई तथा उसने अलग-अलग अकाउंट में कुल 10 लाख 25 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच के बाद धोखाधड़ी पाए जाने पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News