दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग की वारदात, महिला को घसीटते ले गए बदमाश, CCTV में कैद खौफनाक मंजर
punjabkesari.in Monday, May 11, 2026 - 06:54 PM (IST)
लुधियाना(गणेश/सचिन): थाना मोती नगर के अधीन आते न्यू मोती नगर इलाके में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग की वारदात सामने आई है। इस दौरान महिला को बाइक सवार अपने साथ घसीटते ले गए और कुछ दूरी पर जाकर महिला गिर गई। सारी वारदात वहां लगे CCTV कैमरे में भी कैद हो गई है।
जानकारी के अनुसार न्यू मोती नगर इलाके में बाइक सवार 2 अज्ञात बदमाशों ने सड़क से गुजर रही महिला को निशाना बनाते हुए उसके गले से चेन झपट ली और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पूरी वारदात आसपास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में आरोपी वारदात को अंजाम देकर तेजी से फरार होते दिखाई दे रहे हैं।
सूचना मिलते ही थाना मोती नगर पुलिस मौके पर पहुंची और CCTV फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

