Ludhiana: सिविल अस्पताल में Dengue का इलाज Free, मरीज़ जाने को नहीं तैयार...

punjabkesari.in Tuesday, Aug 29, 2023 - 11:42 PM (IST)

लुधियाना (सहगल): महानगर में डेंगू के मरीजों की संख्या 105 हो गई है। यह संख्या स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी की गई है जबकि संदिग्ध मरीजों की संख्या 670 के करीब बताई जा रही है। अधिकतर अस्पताल प्रबंधकों का कहना है कि वह स्वास्थ्य विभाग को पॉजिटिव मरीजों की सूची भेज रहे हैं। दूसरी तरफ  स्वास्थ्य विभाग उनके भेजे गए अधिकतर मरीजों को संदिग्ध सूची में डाल रहा है। पिछले 24 घंटे में महानगर के प्रमुख अस्पतालों में 15 से अधिक मरीज सामने आए परंतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा इनमें से तीन मरीजों की पुष्टि की गई है।

इनमें से एक मरीज चंद्रनगर जबकि दूसरा न्यू जनकपुरी तथा तीसरा मेहरबान गांव से सामने आया बताया जा रहा है। वर्तमान में एक्टिव मरीजों की संख्या 19 बताई जा रही है। इनमें से 11 पॉजिटिव मरीज दयानंद अस्पताल में उपचाराधीन हैं जबकि पांच मरीज दीप अस्पताल 2 ग्लोबल अस्पताल तथा एक विजया आनंद अस्पताल में भर्ती है। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार गत वर्ष इन दिनों 36 के करीब पॉजिटिव मरीज़ सामने आए थे जबकि संदिग्ध मरीजों की संख्या 355 बताई गई थी। वर्तमान में मरीजों की संख्या 3 गुणा से अधिक सामने आ रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि लोगों को अभी से डेंगू से बचाव संबंधी सावधानियों का पालन करना चाहिए।

सिविल अस्पताल में उपचार मुफ्त होने पर भी मरीज जाने को नहीं तैयार

सिविल अस्पताल में डेंगू की जांच और उपचार निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है परंतु फिर भी मरीज सिविल अस्पताल में जाने को तैयार नहीं हैं। सूत्रों के अनुसार वहां ज्यादातर वही मरीज जाते हैं जिनके पास और कोई विकल्प नहीं बचता है। गत दिनों बिस्तर से गिर कर एक मरीज की हुई मौत के बाद लोगों में दहशत का माहौल है क्योंकि बिस्तर पर से गिरने के बाद उस मरीज को तुरंत अटेंड नहीं किया गया जिसके चलते उसकी मौत हो गई। इसका दूसरा कारण सिविल अस्पतालों में डॉक्टरों व अन्य स्टाफ की भारी कमी बताया जा रहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Paras Sanotra

Related News