ये तो हद ही हो गई! फ्लाईओवर पर शख्स को आई उल्टी, फिर जो हुआ चौंक जाएंगे आप
punjabkesari.in Thursday, Mar 26, 2026 - 01:27 PM (IST)
लुधियाना (राज): शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में से एक समराला चौक के फ्लाईओवर पर एक बेहद हैरान कर देने वाला चोरी का मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति की तबीयत खराब होना चोरों के लिए चांदी बना गया। जब तक पीड़ित अपनी खराब सेहत संभाल पाता, तब तक अज्ञात शातिर चोर उसकी नई एक्टिवा लेकर रफूचक्कर हो गए।
आशीष मसीह ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि वह 17 मार्च को अपनी ग्रे रंग की एक्टिवा पर सवार होकर समराला चौक फ्लाईओवर के ऊपर से गुजर रहा था। अचानक उसे घबराहट हुई और तबीयत खराब होने के कारण उसे उल्टी आने लगी। राहत पाने के लिए उसने अपनी एक्टिवा सड़क के किनारे खड़ी की और उसे लॉक करके थोड़ा किनारे होकर उल्टी करने लगा।
पीड़ित का कहना है कि वह कुछ ही देर के लिए वाहन से दूर हुआ था। जैसे ही वह थोड़ा संभला और पीछे मुड़कर देखा, तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। सड़क किनारे खड़ी उसकी एक्टिवा वहां से गायब थी। पीड़ित ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन शातिर चोरों ने भीड़भाड़ वाले फ्लाईओवर पर इस वारदात को इतनी सफाई से अंजाम दिया कि किसी को भनक तक नहीं लगी। पुलिस अब फ्लाईओवर और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरों का सुराग लगाया जा सके।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

