लुधियाना के तेल कारोबारी से मांगी गई डेढ़ करोड़ की फिरौती, परिवार में दहशत का माहौल

punjabkesari.in Monday, May 11, 2026 - 06:00 PM (IST)

लुधियाना (तरुण): महानगर के एक तेल कारोबारी से डेढ़ करोड़ की फिरौती की मांग की गई है। फिरौती की मांग करने वाले बाप-बेटे ने फिरौती न देने पर तेल कारोबारी विनय माहेश्वरी को तबाह करने और जान से मारने की धमकिया दी है। थाना डिवीजन नंबर 3 की पुलिस ने फिरौती की मांग करने वाले राजस्थान हनुमानगढ़ टाऊन निवासी महावीर प्रसाद स्कीची और उसके बेटे संजय स्कीची के खिलाफ विभिन्न अपराधिक धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

तेल कारोबारी विनय माहेश्वरी ने बताया कि वह इकबाल गंज चौंक में रहता है। वह पूरे पंजाब में तेल की सप्लाई करता है। कुछ दिन पहले उसे अलग अलग दिन में विदेशी नंबरों से कुल 3 कॉल आई। पहली कॉल में उससे एक करोड़ की मांग की गई। दूसरी काल में उससे डेढ़ करोड़ की मांग की गई। तीसरी कॉल में उससे दोबारा डेढ़ करोड़ रुपए की मांग की गई है। इस दौरान आरोपी बीच बीच में गुस्सा करता और फिरौती न देने पर उसे जान से मारने की धमकियां देता। जिस कारण वह काफी दहशत के माहौल में जिंदगी काट रहा है। पूरा परिवार परेशान है। उनका आना जाना तक बंद हो चुका है।

इस सबंधी थाना डिवीजन नंबर 3 प्रभारी से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि तेल कारोबारी विनय माहेश्वरी के बयान पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित को अलग-अलग नंबर से फिरौती की कॉल आई है। पुलिस उच्चधिकारियों ने केस को संवेदनशीलता को देखते इसकी जांच सी.आई.ए. पुलिस के हवाले कर दी है। अब सी.आई.ए. पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News