Canada में लुधियाना की लड़की की संदिग्ध परिस्थिति मौ/त, पार्क के बैंच में मिला श/व

punjabkesari.in Friday, Apr 24, 2026 - 06:07 PM (IST)

लुधियाना: कनाडा में एक 26 साल की पंजाबी लड़की की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। मृतका की पहचान अनमोलदीप कौर निवासी नई बस्ती अकालगढ़ सुधार बाजार लुधियाना के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि अनमोलदीप कौर की पार्क में बेंच पर बैठे-बैठे मौत हो गई।

यह घटना कनाडा के ओंटारियो प्रांत की है। जानकारी के मुताबिक, अनमोलदीप हमेशा की तरह जॉर्जियन कॉलेज बैरी और अपने घर के बीच बने एक पार्क में टहलने गई थी। जब वह काफी देर तक बेंच पर बिना हिले-डुले बैठी रही, तो वहां मौजूद लोगों ने उसे कांपते हुए देखा, लेकिन उसकी सांसें थम चुकी थीं। लोगों ने तुरंत कनाडा पुलिस को इसकी जानकारी दी।

2021 में गई थी कनाडा

रिटायर्ड आर्मी सूबेदार परमिंदर सिंह ने बताया कि उनकी बेटी अनमोलदीप साल 2021 में कनाडा गई थी। वह वहां पढ़ाई के साथ-साथ चाइल्ड केयर वर्कर का काम कर रही थी और वर्क परमिट पर रह रही थी। उसने हाल ही में अपनी मां अमरदीप कौर को कनाडा बुलाने के लिए विज़िटर वीज़ा के लिए भी अप्लाई किया था और उसे जल्द ही वीज़ा मिलने की उम्मीद थी। परिवार के मुताबिक, अनमोलदीप ने कभी किसी मेंटल या दूसरी परेशानी का जिक्र नहीं किया था।

कनाडा पुलिस ने बॉडी को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस पार्क के आस-पास लगे CCTV कैमरों की फुटेज देख रही है और चश्मदीदों के बयान दर्ज कर रही है। अनमोलदीप के पिता ने कहा है कि मौत की असली वजह पोस्टमॉर्टम और पुलिस जांच के बाद ही पता चलेगी। मृतका का भाई दिलप्रीत सिंह, जो US में रहता है, अपनी बहन की बॉडी लेने कनाडा पहुंच गया है। परिवार मूल रूप से गांव मानूके का रहने वाला है और गांव की एक समाज सेवी संस्था की मदद से बॉडी को भारत लाया जाएगा। इस खबर के बाद लुधियाना में उनके घर में दुख की लहर दौड़ गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News