लुधियाना में नेशनल हाईवे पर धरना, लगी वाहनों की लंबी कतारें
punjabkesari.in Thursday, Aug 20, 2026 - 02:21 PM (IST)
लुधियाना (अनिल): पंजाब होमगार्ड सांझी एसोसिएशन ने अपनी मांगों को लेकर आज नेशनल हाईवे पर धरना लगाकर हाईवे को पूरी तरह से जाम कर दिया। इस दौरान लुधियाना-जालंधर नेशनल हाईवे पर टोल प्लाजा के समीप लंबा जाम लग गया। संगठन के अधिकारियों द्वारा प्रदर्शन के दौरान जानकारी देते हुए कहा गया कि पिछले कई सालों से उनकी मांगे लटक रही है परंतु राज्य सरकार द्वारा उनकी मांगों को पूरा करने की जगह हर बार-बार टाल-मटोल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसके विरोध में आज उनके संगठन द्वारा नेशनल हाईवे पर धरना लगाया गया है।

उन्होंने कहा कि जब तक सरकार द्वारा उनकी मांगे पूरी नहीं की जाएगी तब तक वह धरने पर बैठे रहेंगे। उनका कहना है कि कई बार उनके द्वारा डिप्टी कमिश्नर लुधियाना और पुलिस कमिश्नर लुधियाना को अपनी मांगों संबंधी मांग पत्र दिया जा चुका है परंतु बार-बार उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि डी.ए. और पुरानी पेंशन को जब तक बहाल नहीं किया जाएगा तब तक वह अपना विरोध जताते रहेंगे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

