पति-पत्नी का झगड़ा पहुंचा थाने, जमकर चले लात-घूंसे और थप्पड़, पुलिस वालों को भी नहीं छोड़ा (तस्वीरें)

punjabkesari.in Saturday, Sep 09, 2023 - 03:57 PM (IST)

लुधियाना (गोतम): यहां की थाना शिमलापुरी में पति-पत्नी के आपसी झगड़े के कारण 2 गुट पुलिस के सामने ही भिड़ गए। यहां तक कि दोनों के बीच थप्पड़ों के साथ एक दूसरे को लात-घूंसे तक मारे गए।  लड़ाई बंद करवाने लगे पुलिस कर्मचारियों के साथ भी उक्त लोगों ने मारपीट की। 

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार पति-पत्नी के झगड़े को लेकर दोनों गुट थाने पहुंचे। लड़की वालों का आरोप था कि उनकी बेटी अपने बच्चे सहित उनके पास रह रही है। उनका दामाद बच्चे को अगवा करके ले गया और उसने 2 दिन अपने पास रखा। इससे पहले उसने बेटी को भी बंधक बना कर रखा था। आरोप है कि दामाद के पिछले 4 सालों से किसी लड़की से अवैध संबंध है और वह हमारी बेटी को तंग परेशान कर रहा है। 

PunjabKesari

दूसरी तरह लड़के वालों का आरोप है कि लड़की ही चरित्रहीन है, उनके बेटे के साथ मारपीट करती है। इसके बाद दोनों गुटों को थाने बुलाया गया था। आज जब दोनों गुट थाने पहुंचे तो आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों गुटों द्वारा एक दूसरे के थप्पड़, लात, मुक्के मारे गए। महिलाओं ने भी एक दूसरे के साथ जमकर मारपीट की। जब पुलिस कर्मचारी उन्हें छुड़ाने आए तो उनसे मारपीट की गई। इसके बाद पुलिस ने भी उन पर लाठियां चला दी। फिलहाल पुलिस ने एक दर्जन के करीब लोगों को हिरासत में ले लिया है और अगली कार्रवाई की जा रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News