Ludhiana : भाजपा किसान मोर्चा की नेता गिरफ्तार, जानें क्या है मामला
punjabkesari.in Sunday, Jul 23, 2023 - 04:42 PM (IST)

लुधियाना : लुधियाना में पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने भाजपा किसान मोर्चा की जिला महामंत्री पूजा कीर्ति को गिरफ्तार कर लिया है। पूजा कीर्ति को मोती नगर थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूजा कीर्ति, ने दरअसल कुछ दिन पहले अपने आप को प्रधान बता कर एक महिला बलजीत कौर का मकान खाली कराया था जिस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज किया हुआ था। इसी मामले में आज पुलिस ने उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है।