Ludhiana : शिवसेना नेता पर हमले की साजिश रचने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Thursday, Jul 11, 2024 - 08:16 PM (IST)

लुधियाना : शिवसेना नेता संदीप उर्फ गोरा थापर पर तेजधार हथियार से जानलेवा हमला करने के मामले में थाना डिवीजन नंबर-2 के साथ सी.आई.ए. की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने इस हमले की योजना बनाने वाले आरोपी जसविंदर सिंह उर्फ सन्नी को गिरफ्तार किया है। रिमांड पर चल रहे आरोपियों से पूछताछ में आरोपी सन्नी का नाम सामने आया है जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को केस में नामजद कर धाराओं को बढ़ाया है। इसके साथ ही तीसरे आरोपी टहल सिंह का असल नाम सुच्चा सिंह उर्फ लाडी सामने आया है।

यह भी पढ़ें- Jalandhar का Main Chowk बंद! लोग परेशान, देखें तस्वीरें

जानकारी देते हुए ए.डी.सी.पी. अमनदीप सिंह बराड़, ए.सी.पी. आकर्षी जैन ने बताया कि गोरा थापर पर हुए हमले के कुछ घंटे बाद ही पुलिस ने सर्बजीत सिंह उर्फ सांबा और हरजोत सिंह उर्फ जोता को पकड़ लिया था।

इसके साथ उसके तीसरे साथी टहल सिंह को भी नामजद किया था। फिर पकड़े गए आरोपियों को अदालत पेश कर 2 बार 3-3 दिन रिमांड पर लिया। पूछताछ में आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल हथियार और मोबाइल बरामद हो गए। इसके साथ ही जसविंदर सिंह उर्फ सन्नी और सुच्चा सिंह का नाम सामने आया था। आरोपियों ने बताया था कि हमले की प्लानिंग हैबोवाल के रहने वाले जसविंदर सिंह ने की थी लेकिन वह सामने नहीं आया था।

यह भी पढ़ें- पंजाब में बड़ी वारदात, शादी से कुछ दिन पहले युवक की ह/त्या

योजना के मुताबिक सर्बजीत सिंह और हरजोत सिंह ने गोरा थापर पर जानलेवा हमला किया था और उसकी एक्टिवा छीनकर फरार हो गए थे। इसके बाद पता चला कि टहल सिंह का असल नाम सुच्चा सिंह उर्फ लाडी हैै, उसे भी भागने में जसविंदर ने मदद की थी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी सन्नी को अदालत पेश कर रिमांड हासिल किया है। उससे पूछताछ कर चौथे आरोपी सुच्चा सिंह की तलाश की जा रही है।

 


.............


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News