Ludhiana में बच्ची को लेकर विवाद, बच्चा चुराने के आरोप में भीड़ ने महिला को पकड़ा

punjabkesari.in Sunday, Feb 15, 2026 - 10:58 PM (IST)

लुधियाना  (गौतम )  : थाना डिवीजन नंबर 3 के निकट बाबा थान सिंह चौक में उस समय भारी हंगामा हो गया, जब लोगों ने एक महिला को बच्चा चुराने के आरोप में काबू कर लिया, लेकिन महिला का कहना था कि उसने बच्चा गोद लिया है। शक होने पर लोगों ने महिला को पकड़ कर पुलिस को सूचित किया और सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर 3 की पुलिस मौके पर पहुंच गई। 

लोगों ने बताया कि महिला के पास जो बच्चा था, वह काफी समय से रो रहा था। महिला उसको चुप करवाने की कोशिश कर रही थी, लेकिन बच्चा चुप नहीं हो रहा था। पहले लोगों ने सहानूभूति दिखाते हुए महिला को सहायता की पेशकश की, लेकिन बाद में महिला की बातों के चलते लोगों का शक हुआ कि बच्चा उसका नहीं है। बाद में महिला ने लोगों को बताया कि बच्चा गोद लिया है, जो कि किसी नर्स के जरिए लिया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब महिला से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसने बच्चा गोद लिया है और वह लुधियाना बच्चे को लेने के लिए आई है। उसने बताया कि निजी अस्पताल में काम कर रही एक नर्स ने ही  उसे बच्चा दिलवाया है और इस दौरान नर्स ने बच्चे गोद लेने के लिए पूरे दस्तावेज तैयार करवा कर देने की बात कहीं थी। इस हंगामे के दौरान ही एक व्यक्ति भी मौके पर पहुंच गया, जो कि खुद को महिला के पास मौजूद बच्ची का पिता बता रहा था। उसने पुलिस को बताया कि उसके पहले ही चार बेटियां है और यह पांचवी बेटी है। काम काज न होने के कारण वह काफी परेशान था और इस दौरान एक नर्स ने उसे बच्ची को गोद देने के लिए कहा था। अभी महिला के साथ  इस मामले को लेकर बातचीत चल रही थी कि लोगों ने शक होने पर महिला को काबू कर लिया। इस संबंध में थाना डिवीजन नंबर 3 के इंचार्ज से बात की गई तो उन्होंने बताया कि अभी दो महिलाओं को हिरासत में लिया गया है और इस मामले में जिस नर्स की बात की जा रही है, उसको लेकर पता लगाया जा रहा है।  मामले की जांच के बाद जो भी बात सामने आएगी कि उसी हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News