लुधियाना में डी.सी. व निगम कमिश्नर का तबादला, अब ये अधिकारी संभालेंगे कमान

punjabkesari.in Thursday, Sep 12, 2024 - 08:53 PM (IST)

लुधियाना (हितेश) : पंजाब सरकार द्वारा वीरवार को बड़े पैमाने पर जो आई.ए.एस. अफसरों की ट्रांसफर की गई हैं, उनमें लुधियाना के कई सीनियर अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं। जिसके तहत लुधियाना डी.सी. के तौर पर अब जतिंद्र जोरवाल को कमान सौंपी गई है, जबकि आदित्य को लुधियाना नगर निगम का नया कमिश्नर लगाया गया है। जतिंद्रर जोरवाल को साक्षी मलिक की जगह तैनात किया गया है, जबकि आदित्य संदीप ऋषि की जगह लेंगे, जिन्हें डी.सी. संगरूर लगाया गया है। आदित्य इससे पहले लुधियाना नगर निगम के एडिश्नल कमिश्नर रह चुके हैं और अब उनकी लुधियाना में कमिश्नर के रूप में वापसी हुई है। इससे पहले आदित्य पटियाला नगर निगम के कमिश्नर रहे हैं और वह शुक्रवार को लुधियाना पहुंचकर नई पोस्टिंग पर ज्वाइन कर सकते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News