फिर विवादों में लुधियाना का मशहूर ढाबा, VIDEO वायरल होते ही एक्शन में पुलिस

punjabkesari.in Monday, Aug 17, 2026 - 02:38 PM (IST)

लुधियाना (तरुण): महानगर के रेलवे स्टेशन के बाहर मशहूर शेर ए पंजाब ढाबा मालिक के खिलाफ अवैध रुप से शराब पिलाने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। जगजाहिर है कि शेर ए पंजाब ढाबे के भीतर देर रात तक कानून को ताक पर रख कर लोगो को शराब का सेवन करवाया जाता है। ऐसा नही है कि पुलिस इस बात से बेखबर है, परंतु जब सोशल मीडिया पर कोई वीडियो वायरल होती है तो पुलिस उच्चिधकारियों के आदेश पर खानापूर्ति हेतु केस दर्ज किया जाता है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 अगस्त को शेर ए पंजाब के भीतर देर रात तक शराब का सेवन करवाने का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। इसके बाद थाना कोतवाली की पुलिस हरकत में आई। पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची परंतु शेर ए पंजाब ढाबे का मालिक सुर्दशन मौके पर मौजुद नहीं था। पुलिस ने अवैध रुप से शराब पिलाने के आरोप में फिलहाल ढाबा मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है जबकि शराब पिलाने वाले ढाबे के नौकरों को राहत दे दी गई है।

इस संबधी जांच अधिकारी बलदेव सिंह ने बताया कि शेर ए पंजाब के ढाबा मालिक के खिलाफ अवैध रुप से शराब पिलाने के आरोप में पहले भी कई केस दर्ज है। परंतु ढाबा मालिक अपनी हरकतों से बाज नही आ रहा है। केस दर्ज होने के कुछ दिन बाद  दोबारा अवैध रुप से शराब का सेवन करवाया जाता है। कई बार ढाबा मालिक को चेतावनी भी दी गई है।

जमानती धारा होने का कारण हौंसले बुलंद 

इस सबंधी क्रिमिनल लॉयर अमनदीप सिंह का कहना है कि अवैध रुप से शराब पिलाने के आरोप में एक्साइज एक्ट के अधीन धारा लगा कर केस दर्ज किया जाता है जो कि जमानती धारा है। इस कारण ऐसे ढाबा संचालक बेखौफ होकर कानून की उल्लघंना करते है। वही समाज सेवी धीरज जैन सेठिया का कहना है कि पुलिस की सैटिंग के साथ बेखौफ होकर ऐसे ढाबा संचालक कानून की उल्लघंना करते है। 

अगर पुलिस ईमानदार और सर्तक हो और इन पर लगाम कसना चाहे तो अन्य गैर जमानती धाराएं लगाकर ऐसे ढाबा संचालकों को सबक सिखा सकती है। वहीं देर रात तक अवैध रुप से शराब पिलाने वाले ढाबों के बाहर होने वाली मारपीट और खूनी झड़पे इस ढाबे के बाहर इतिहास बन चुकी है। शेर ए पंजाब ढाबे के बाहर अनगिनत बार ऐसी खूनी झड़पे हो चुकी है। इन पर रोक लगाने के लिए पुलिस उच्चधिकारियों को कड़े एक्शन लेने होंगे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News