लुधियाना के ''चालान मशीन'' सब-इंस्पेक्टर प्रीतम सिंह का निधन, विभाग में शोक की लहर
punjabkesari.in Saturday, Jan 03, 2026 - 02:35 PM (IST)
लुधियाना : लुधियाना में 'चालान मशीन' के नाम से पहचाने जाने वाले सब-इंस्पेक्टर प्रीतम सिंह का निधन हो गया। बताया जा रहा है कि देर रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
प्रीतम सिंह 1979 में पंजाब पुलिस में भर्ती हुए थे और करीब 35 वर्षों तक विभाग की सेवा की। सेवा के शुरुआती दौर में वे एक एथलीट रहे और आतंकवाद के दौर में पुलिस की कई अहम ड्यूटियों में शामिल रहे। उन्होंने विभाग के फोटोग्राफर के रूप में भी काम किया और कई अपराध स्थलों की तस्वीरें कैमरे में कैद कीं।
1996 के बाद उन्हें सामान्य ड्यूटी सौंपी गई। जगराओं पुल जैसे व्यस्त चौराहे पर ट्रैफिक संभालते हुए वे आम लोगों के बीच खास पहचान बना चुके थे, खासकर उस समय जब वहां ट्रैफिक लाइटें नहीं थीं। उनकी सेवाओं के लिए उन्हें जिला स्तर पर सम्मानित किया गया था। 2017 में सेवानिवृत्ति के बाद भी लोग उन्हें उनके अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के लिए याद करते रहे। आज दोपहर उनका अंतिम संस्कार दाना मंडी श्मशान घाट में किया जाएगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

