लुधियाना में कारोबारी से लाखों की धोखाधड़ी, केस दर्ज
punjabkesari.in Wednesday, Feb 18, 2026 - 04:37 PM (IST)
लुधियाना (तरुण): धागा कारोबारी से लाखों रुपए का धागा खरीद कर पैमेंट का भुगतान न कर धोखाधड़ी करने के आरोप में बाप-बेटे के खिलाफ थाना डिवीजन नं 3 की पुलिस के दर्ज किया है। पीड़ित की पहचान अनमोल बजाज निवासी महावीर नगर ,एम बी डी मॉल, फिरोजपुर रोड़ के रूप में हुई है जबकि आरोपी बाप-बेटे अरुण कालिया व उसके पिता धर्म कालिया निवासी गुरदेव नगर ,सराभा नगर बताए जा रहे है। पीड़ित अनमोल के अनुसार वह धागे का कारोबार करता है। आरोपी ने उससे लाखों रुपए का धागा खरीदा परंतु कुछ कारोबार करने के बाद आरोपी बाप-बेटे की नीयत बदल गई।
इसके बाद आरोपियों ने 13.41 लाख रुपए के धागे की पैमेंट का भुगतान नहीं किया। कई बार चैक बाऊंस हुए और किए गए वादे टूट गए तो उसने कोर्ट व पुलिस प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई। इसके बाद पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया। जांच अधिकारी अमरजीत सिंह ने बताया कि आरोपी बाप बेटे धर्म व अरुण कालिया के खिलाफ साजिश व धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है। जल्दी ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

