Ludhiana की मशहूर यूनिवर्सिटी पुलिस छावनी में तब्दील, डरे सहमे Students

punjabkesari.in Wednesday, Apr 23, 2025 - 12:14 PM (IST)

लुधियाना : पंजाब के जिला लुधियाना में एशिया की सबसे बड़ी पंजाब कृषि यूनिवर्सिटी (PAU) है, जिसमें दूर-दूर से विद्यार्थी पढ़ने के लिए आते हैं। PAU में अचानक विवाद हो गया, जिसके बाद पूरी यूनिवर्सिटी पुलिस छावनी में तब्दील हो गई। यूनिवर्सिटी के छावनी में तब्दील होने पर बाहर से आए विद्यार्थियों में डर का माहौल पैदा हो गया। 

PunjabKesari

मिली जानकारी के अनुसार, पी.ए.यू. के इम्प्लाई यूनियन और स्टूडैंट यूनियन ने पी.यू. एक कर्मचारी के निलंबन को लेकर वाइस चांसलर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन गत दिन मंगलवार की सुबह करना था। इसकी खबर जब पुलिस प्रशासन को मिली तो पंजाब पुलिस से सैंकड़ों जवानों और पंजाब पुलिस की गाड़ियों ने यूनिवर्सिटी को घेर लिया।

पी.ए.यू. के अलग-अलग संगठनों ने गत दिवस यूनिवर्सिटी में 22 अप्रैल को प्रदर्शन का ऐलान किया था, जिस कारण पंजाब पुलिस के सैंकड़ों जवानों ने सुबह से ही यूनिवर्सिटी के सभी गेटों पर कड़ा पहरा दिया था। पंजाब पुलिस के जवानों ने पुलिस कमिश्नर व पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों को सख्ती से रोकने का प्रयास किया और प्रदर्शनकारियों को पुलिस की वैन में बिठाने की कोशिश भी की गई। पुलिस कमिश्नर की अगुवाई में मामले को शांत करने का प्रयास किया गया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News