Ludhiana : शॉपिंग करने आई महिला के साथ स्नैचिंग, आरोपी गिरफ्तार
punjabkesari.in Saturday, Oct 28, 2023 - 05:44 PM (IST)

लुधियाना (राज): शहर में स्नेचिंग की वारदातें थम नहीं रही है। प्वेलियन माल के नजदीक पति के साथ शॉपिंग करने आई महिला के हाथ से स्कूटरी सवार स्नेचर पर्स छीन कर फरार हो गया। महिला के पति ने आरोपी के स्कूटरी का नंबर नोट कर लिया, जिसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। नंबर की मदद से पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। आरोपी संतोश नगर का रहने वाला अजय कुमार है। आरोपी से दो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल स्कूटरी बरामद कर ली है। पुलिस आरोपी का रिमांड हासिल कर पूछताछ कर रही है।
पुलिस शिकायत में सुभाष अरोड़ा ने बताया कि वह जालंधर के रहने वाले है। वह किसी काम से लुधियाना आए थे। अपनी पत्नी शशी अरोड़ा के साथ प्वेलियन मॉल के नजदीक से पैदल जा रहे थे। इस दौरान स्कूटरी पर एक युवक आया जोकि उसकी पत्नी के हाथ में पकड़ा पर्स छीन फरार हो गया। उसके पर्स में 40 हजार रुपए, मोबाइल और अन्य दस्तावेज थे। सुभाष आरोड़ा के मुताबिक उन्होने आरोपी के स्कूटरी का नंबर नोट कर लिया था। जोकि उन्होने पुलिस को दे दिया था। जिसके बाद जांच कर पुलिस ने नंबर के आधार पर आरोपी को घर पता कर उसे पकड़ लिया।