Ludhiana : महानगर में लुटेरे और स्नैचरों का आतंक, पूर्व महिला सरपंच को बनाया निशाना

punjabkesari.in Sunday, Sep 08, 2024 - 05:05 PM (IST)

लुधियाना (राज): शहर में चोर और स्नैचरों ने आतंक मचाया हुआ है। बीते कुछ घंटों में शहर के अलग-अलग जगहों पर स्नैचिंग और चोरी की वारदातें हुई है, जिसमें पहले मामले में प्रेम नगर के रहने वाले बंटी पवार ने बताया कि उसका एक रितेश्दार डी.एम.सी. अस्पताल एडमिट थे। बीते बुधवार-वीरवार की मध्यरात्रि को वह अपने अन्य रिश्तेदार हरिराम के साथ डीएमसी अस्पताल से वापिस प्रेम नगर घर वापिस जा रहे थे। जब वह एक्टिवा पर ढंडी स्वामी चौक से होते हुए पुलिस कमिश्नर ऑफिस से कुछ पीछे थे, तो तीन बाइक पर आधा दर्जन के करीब युवक आए। जोकि तेजधार हथियार से लैस थे। जिसमें एक युवक ने उसके सिर पर बेसबॉल मारा। जिससे वह बेसुध होने लगा। इस दौरान आरोपियों ने उससे और उसके रिश्तेदार से दो मोबाइल, करीब सात हजार रुपए और बैठ छीन लिया। उस बैग में भी पांच हजार रुपए और दस्तावेज थे। इसके बाद आरोपियों ने उसकी एक्टिवा की चाबी ली और धमकाते हुए फरार हो गए।  इस संबंध में थाना डिवीजन नंबर-8 की पुलिस को शिकायत दी है।

ऐसे ही दूसरे मामला ताजपुर रोड़ का है। भोला कालोनी के रहने वोल आशु ने बताया कि वह फैक्टरी से छुट्टी कर घर वापिस जा रहा था। इस दौरान उसे बाइक सवार युवकों ने घेर लिया। आरोपियों ने उससे मोबाइल और कैश लूट लिया। जब उसने विरोध किया तो लुटेरों ने उससे मारपीट की। इस बीच उसका कड़ा लुटेरों की बाइक के बीच में फंस गया और लुटेरे उसे कई फीट तक घसीटते हुए ले गए थे। उसे चिल्लाने पर भी आरोपियों ने बाइक नहीं रोकी थी। कुछ दूरी पर जाकर जब स्पीड ब्रेकर आया तो उसका हाथ बाइक से छूट गया। मगर वह बुरी तरह घायल हो गया था। वह अस्पताल में एडमिट रहा और उसने इस संबंध में थाना डिवीजन नंबर-7 की पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात लुटेरों पर केस दर्ज कर लिया है।

ऐसे ही तीसरे मामला घुमारमंडी इलाके का है। जानकारी देते हुए परमिन्द्र कौर ने बताया कि उनके पति नवतेज सिंह और वह खुद गांव मन्नेवाल के पूर्व सरपंच रह चुके है। घुमार मंडी के माया नगर में उनके ससुर रहते है। कुछ दिनों से उनके ससुर बीमार चल रहे है। इसलिए वह उनकी सेवा के लिए दिन के समय घर आ जाते है। ससुर की दवाई खरीदने के लिए वह मेडिकल स्टोर पर गई थी। जैसे ही आस्था अस्पताल के नजदीक पहुंची तो दो अज्ञात युवक पहले से ही सडक़ पर बाइक स्टार्ट करके खड़े थे। उन युवकों को जब उन्होंने क्रॉस किया तो एक लडक़े ने कोई धारदार हथियार दिखा कर गले पर हाथ डाल कर पहनी हुई सोने की चेन झपट ली। उसने शोर मचाया और बदमाशों की पीछा भी किया, लेकिन वह फरार हो गए। इस मामले में थाना डिवीजन नंबर-8 की पुलिस ने अज्ञात बाइक सवारों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News