Ludhiana: तेज रफ्तार Thar ने बाइक सवारों को मारी जोरदार टक्कर,  मौके पर ही युवक की मौ+त

punjabkesari.in Wednesday, May 20, 2026 - 11:23 AM (IST)

लुधियाना (राज): गांव सलेमपुर इलाके में तेज रफ़्तार और लापरवाही का एक खौफनाक तांडव देखने को मिला, जहां एक बेकाबू थार गाड़ी ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। इस भयानक हादसे में बाइक सवार युवक का सिर गाड़ी के पिलर से इतनी जोर से टकराया कि उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी चालक अपनी थार गाड़ी को मौके पर ही छोड़कर रफूचक्कर हो गया। 

लापरवाही से मारी बाइक को सीधी टक्कर 
पुलिस ने मृतक के मामा हरजीत सिंह के बयानों के आधार पर  थार चालक हरजोत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयानों में मुद्दई ने बताया कि उसका 36 वर्षीय भांजा जसप्रीत सिंह (पुत्र मनजीत सिंह, निवासी कदमी नगर, हैबोवाल) अपने एक परिचित अवतार सिंह के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर लुधियाना से पिंड हम्बड़ा की तरफ जा रहा था। जब दोनों मोटरसाइकिल पर सवार होकर गिल्लां की कोठी के गेट के बिल्कुल सामने पिंड सलेमपुर के पास पहुंचे, तो सामने से आ रही एक तेज रफ़्तार थार गाड़ी (नंबर PB-91-N-4023) के चालक ने लापरवाही की सारी हदें पार करते हुए उनकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी। 

 थार गाड़ी को वहीं छोड़कर मौके से भागा आरोपी 
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल पर पीछे बैठा जसप्रीत सिंह हवा में उछल गया और उसका सिर थार गाड़ी के पिलर से जा टकराया। सिर पर गंभीर चोट लगने और अत्यधिक खून बह जाने के कारण जसप्रीत ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उसका साथी अवतार सिंह इस हादसे में बाल-बाल बच गया। हादसे के बाद आस-पास के लोगों को इकट्ठा होता देख आरोपी चालक कानूनी कार्रवाई के डर से अपनी थार गाड़ी को वहीं छोड़कर मौके से भागने में कामयाब रहा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गाड़ी को कब्जे में ले लिया गया है और नंबर के जरिए आरोपी चालक की पहचान कर उसे जल्द ही सलाखों के पीछे धकेला जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News