Spicejet की फ्लाइट से यात्रियों का सामान गायब, Airport पर जमकर हुआ हंगामा

punjabkesari.in Friday, Oct 07, 2022 - 11:15 AM (IST)

अमृतसर (इंद्रजीत): दुबई से श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंची स्पाइसजेट की फ्लाइट के करीब 50 यात्रियों ने का सामान गायब होने से हड़कंप मच गया। एयरपोर्ट पर यात्रियों के हंगामे को देखते हुए स्पाइसजेट के अधिकारियों ने उन्हें भरोसा दिया है कि कल तक उनका सामान उनके घर तक पहुंचा दिया जाएगा। 

जानकारी के अनुसार दुबई से आई स्पाइसजेट की फ्लाइट एम.जी.56 शुक्रवार तड़के करीब 3.30 बजे लैंड हुई थी। कस्टम क्लीयरेंस लेने और सामान की जांच करने के बाद जब यात्री सामान की पेटी पर पहुंचे तो कई यात्रियों का सामान गायब था। सामान ना मिलने पर यात्री स्पाइसजेट काऊंटर पर पहुंचे तो उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है कि एयरपोर्ट पर यात्रियों का सामान गायब हुआ हो। 3 महीने पहले 14 जुलाई को भी यात्रियों को ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ा था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News