हुक्का बारों को खुली छूट, धुएं के छल्लों में उड़ रही है नाबालिगों की जिंदगी

punjabkesari.in Monday, Aug 24, 2020 - 03:27 PM (IST)

जालंधर(वरूण): जालंधर में एक दर्जन के करीब चल रहे हुक्का बार में युवाओं की जवानी धुएं में उड़ रही है। हैरानी की बात है कि कुछ पुलिस के मुलाजिम हुक्का बार को इंकम ऑफ सोर्स बनाकर चल रहे है लेकिन नाबालिगों की सेहत की ओर पुलिस का कोई ध्यान नहीं है। जालंधर में बर्गर की रहेड़ी लगाने वाला युवक आज के समय में एम-2 के नाम पर हुक्का बार चला रहा है। एम-2 में कैबिन बनाकर हुक्का पिलाया जाता है। हैरानी की बात है कि लड़कियां तक इस बार में आकर हुक्का पीती हैं। जिनकी आयु 18 साल से कम है। एम-2 के साथ की एन्ड का में भी बिना किसी डर से हुक्का पिलाया जाता है।

एच.एम.वी कॉलेज के सामने गिलासी नाम के एक रैस्टोरैंट में सरेआम बिना किसी रोक-टोक के युवकों को हुक्का परोसा जाता है। इसके अलावा लेजी मंकी, अर्बन स्टेट-2 में रॉकी व वेंचर और बस स्टैंड के नजदीक स्थित गिलासी नाम के रैस्टोरैंट में छिपाकर हुक्का पिलाया जा रहा है। बता दें कि हुक्के को लेकर पंजाब सरकार ने काफी सख्त हिदायतें जारी की हैं लेकिन उसके बावजूद पुलिस इन हिदायतों की पालना नहीं कर पा रही। बताया जा रहा है कि गाजी गुल्ला में चल रहा हुक्का बार पार्षद के बेटे का है। वहीं सूत्रों से पता चला है कि शराब के ठेकेदार तक हुक्का बार चला रहे हैं। इन बारे में युवा धुएं के छल्ले बनाकर अपने जीवन को तबाह कर रहे हैं। इस मामले में पुलिस खामोश है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News