पंजाब में बड़े हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, पढ़ें पूरी खबर

punjabkesari.in Monday, Sep 15, 2025 - 03:19 PM (IST)

फाजिल्का (सुनील नागपाल) : फाजिल्का पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए अवैध हथियारों के साथ 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में डी.जी.पी. गौरव यादव ने जानकारी साझा की है। जानकारी के अनुसार, गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस ने 5 पिस्तौल और 9 मैगजीन के साथ 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ गौरी निवासी गांव टाहलीवाला बोदला और सुरिंदर सिंह निवासी ढाणी कहाना राम के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि बरामद हथियार पंजाब में आपराधिक गिरोहों द्वारा इस्तेमाल के लिए एक विदेशी संगठन के माध्यम से पाकिस्तान से प्राप्त किए गए थे।

उक्त आरोपी इन हथियारों को आपराधिक गिरोहों के जमीनी संचालकों तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे थे। फिलहाल, इस संबंध में थाना सदर फाजिल्का में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है और इस नेटवर्क के आगे और पीछे के लिंक सहित पूरे गठजोड़ का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News