Punjab की केंद्रीय जेल सुरक्षा में बड़ी सेंध! तलाशी दौरान स्मार्टफोन बरामद

punjabkesari.in Wednesday, Jun 03, 2026 - 05:22 PM (IST)

गुरदासपुर,  (हरमन, विनोद): केंद्रीय जेल गुरदासपुर में बाहर से आपत्तिजनक सामग्री फेंके जाने का एक और मामला सामने आया है। जेल प्रशासन की मुस्तैदी के कारण टावर नंबर 5 के पास से एक लावारिस डिब्बा बरामद हुआ है, जिसमें से एक स्मार्टफोन और नशीले पदार्थ मिले हैं। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए केंद्रीय जेल गुरदासपुर के सहायक सुपरडैंट ने बताया कि सुबह करीब 6:20 बजे जब जेल के बरूनी कोट (बाहरी हिस्से) में रोजाना की तरह गश्त की जा रही थी, तो टावर नंबर 5 के पास बाईं ओर एक लाल रंग के डिब्बे में लिपटा हुआ लावारिस पैकेट मिला। जब जेल स्टाफ द्वारा इस संदिग्ध पैकेट को खोलकर देखा गया तो उसमें से बिना सिम कार्ड के एक हल्के हरे रंग का स्मार्टफोन, एक तंबाकू की पुड़ी और एक कूल-लिप की पुड़ी बरामद हुई। इस शिकायत के आधार पर थाना सिटी गुरदासपुर में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News