BJP हाईकमान का बड़ा फैसला, केवल ढिल्लों को सौंपी पंजाब की जिम्मेदारी
punjabkesari.in Thursday, May 28, 2026 - 02:44 PM (IST)
पंजाब डेस्कः पंजाब की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। भारतीय जनता पार्टी ने Kewal Singh Dhillon को पंजाब बीजेपी का नया प्रधान नियुक्त कर दिया है। पार्टी हाईकमान ने उनके नाम पर मुहर लगा दी है।
सुनील जाखड़ का 3 साल का कार्यकाल जुलाई में समाप्त
पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह के करीबी माने जाने वाले केवल सिंह ढिल्लों जाट सिख चेहरे के तौर पर पार्टी की नई पसंद बनकर उभरे हैं। वहीं मौजूदा प्रधान सुनील जाखड़ का 3 साल का कार्यकाल जुलाई में समाप्त हो रहा है। सूत्रों के मुताबिक सुनील जाखड़ 2027 विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी के प्रचार अभियान में अहम भूमिका निभाते रहेंगे।
बताया जा रहा है कि बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव Tarun Chugh भी लंबे समय से पंजाब में किसी सिख नेता को प्रदेश अध्यक्ष बनाने की पैरवी कर रहे थे। माना जा रहा है कि पार्टी ने पंजाब में संगठन को मजबूत करने और सिख समुदाय में पकड़ बढ़ाने की रणनीति के तहत यह बड़ा फैसला लिया है।

