बड़ी वारदात : ए.एस.आई. ने पड़ोसी का गोलियां मार कर किया कत्ल, जानें मामला

punjabkesari.in Tuesday, May 17, 2022 - 07:44 PM (IST)

सुल्तानपुर लोधी (सोढी) : गांव तलवंडी चौधरियां (सुल्तानपुर लोधी) में आज शाम मामूली विवाद के बाद पंजाब पुलिस के थानेदार हरदेव सिंह ने अपनी लाइसैंसी बंदूक के साथ गोलियां मार कर अपने पड़ोसी जसवीर सिंह पुत्र महेंद्र सिंह का कत्ल कर देने की बेहद दर्दनाक खबर सामने है। गोलियां मारने के बाद ए.एस.आई. हरदेव सिंह फरार हो गया बताया जाता है। इस वारदात की खबर मिलते ही सब डिविज़न सुल्तानपुर लोधी के डी.एस.पी. राजेश कक्कड़ और थाना प्रमुख बलजिंद्र सिंह इंस्पैक्टर पुलिस फोर्स लेकर घटनास्थल पर पहुंचे और जांच आरंभ कर दी है। 

डी.एस.पी. राजेश कक्कड़ ने बताया कि इस संबंधी मृतक के परिवार की तरफ से आरोपी ए.एस.आई. हरदेव सिंह खिलाफ कत्ल का मुकद्दमा दर्ज किया जा रहा है और आरोपी थानेदार की गिरफ़्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गोलियां चला कर जसवीर सिंह का कत्ल करने वाला थानेदार हरदेव सिंह कपूरथला में तैनात है, जोकि गांव तलवंडी चौधरियों का निवासी है। उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार ने जानकारी दी है कि जसवीर सिंह और थानेदार हरदेव सिंह का आमने-सामने पड़ोस में घर है। उन्होंने बताया कि घर की इमारत बनाने को लेकर जसवीर सिंह के साथ कल भी मामूली तकरार हुई और आज फिर गाड़ी निकालने को लेकर दोनों में बहस हो गई। इस दौरान थानेदार हरदेव सिंह ने अपनी लाइसैंसी बंदूक लेकर आया और गोलियां चलानीं शुरू कर दीं। गोलियां लगने साथ जसवीर सिंह गंभीर जख्मी हो गया, जिसको तुरंत पहले सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी इलाज के लिए लाया गया, जहां हालत नाजुक होने के कारण जालंधर के अस्पताल रैफर कर दिया परन्तु गोली उसके गर्दे में आर-पार हो जाने कारण उसकी मौत हो गई। 

घटना के बाद मृतक के परिवार का रो-रो कर बुरा हाल हुआ पड़ा है। मृतक जसवीर सिंह के बड़े भाई और जसवीर सिंह की पत्नी ने मांग की कि आरोपी थानेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और सरकार से मांग की कि आरोपी को पुलिस की नौकरी से तुरंत बर्खास्त किया जाए। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News