बाइपास पर बड़ी वारदात, पहले Lift लेने के बहाने रुकवाई कारोबारी की गाड़ी और फिर..

punjabkesari.in Saturday, Sep 02, 2023 - 09:45 AM (IST)

समराला(गर्ग): समराला में देर रात बेखौफ लुटेरों ने लिफ्ट लेने के बहाने कार रुकवाकर दो वरिष्ठ नागरिकों को बुरी तरह घायल कर  उनको लूट लिया है। यह घटना रात के समय घटी जब कलकत्ता में ट्रांसपोर्ट  का कारोबार करते  मानकी गांव का रहने वाला राजिंदर सिंह अपने एक अन्य रिश्तेदार परमिंदर सिंह के साथ कार में समराला से मानकी गांव जा रहा था।

रात करीब 10 बजे जैसे ही वे गांव उटालां बाइपास पर पहुंचे तो एक अज्ञात व्यक्ति ने लिफ्ट लेने के बहाने उनकी गाड़ी रुकवाई। जैसे ही उन्होंने मदद के लिए गाड़ी रोकी, लुटेरों ने उन पर बेसबॉल से हमला कर लहूलुहान कर दिया। राजिंदर सिंह कलकत्ता, जिनकी उम्र 60 वर्ष है, कई वर्षों से कलकत्ता में ट्रांसपोर्टर के रूप में काम करते हैं और कुछ दिन पहले वह कुछ दिनों के लिए अपने पैतृक गांव मानकी में रहने आए थे। लुधियाना निवासी परमिंदर सिंह (60), जो उनके करीबी रिश्तेदार हैं, उनके साथ गाड़ी में सवार थे और उनके सिर और चेहरे पर भी गंभीर चोटें आईं। दोनों को इलाज के लिए समराला के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों ने उनके सिर और चेहरे पर कई टांके लगाए हैं।

घायल के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल यह तो साफ नहीं हो सका है कि उनसे कितना सामान लूटा गया है, लेकिन इतना जरूर पता चला है कि लुटेरे उनके मोबाइल फोन और सोने का कड़ा भी लूट ले गए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News