टेलीकॉम शॉप में बड़ी चोरी, पिछली दीवार तोड़कर लाखों के मोबाइल-कैश ले उड़े चोर
punjabkesari.in Saturday, Aug 01, 2026 - 05:40 PM (IST)
गुरदासपुर, (हरजिंदर सिंह गोराया): बीती देर रात दीनानगर के कोहलियां मोड़ पर स्थित रंधावा टेलीकॉम की दुकान की पिछली दीवार तोड़कर चोर दुकान में रखे लाखों रुपये के मोबाइल फोन और कैश लेकर फरार हो गए। पीड़ित दुकानदार ने चोरी की घटना के संबंध में दीनानगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है और न्याय की मांग की है।
इस बारे में जानकारी देते हुए पीड़ित रंधावा टेलीकॉम के मालिक सन्नी रंधावा ने बताया कि हर दिन की तरह वह रात को अपनी दुकान बंद करके घर चले गए थे और आज सुबह उनकी दुकान के बगल वाले दुकानदार ने उन्हें बताया कि उनकी दुकान की पिछली दीवार टूटी हुई है। जब वह आया और अपनी दुकान खोली तो देखा कि सामान बिखरा पड़ा था और चोरों ने उसकी दुकान के पीछे से दीवार तोड़कर दुकान में रखे 9 आईफोन, कुछ एंड्रॉयड फोन जो ग्राहकों की रिकवरी के लिए आए थे, 10 नए 4G फोन, महंगे फोन की एसेसरीज, हेडफोन, 6-7 चार्जर और 25 हजार रुपये कैश चुरा लिए। उसने इस चोरी की घटना की जानकारी दीनानगर पुलिस स्टेशन को दे दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

