वृंदावन में यमुना नदी में बड़ा हादसा, पंजाब के श्रद्धालुओं समेत 10 की मौ'त, कई लापता

punjabkesari.in Friday, Apr 10, 2026 - 05:57 PM (IST)

पंजाब डेस्क : वृंदावन में यमुना नदी में एक स्टीमर पलटने से बड़ा हादसा हो गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसा मथुरा जिले के वृंदावन क्षेत्र में हुआ, जहां श्रद्धालुओं से भरा स्टीमर अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण नदी में पलट गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस हादसे में अब तक 10 श्रद्धालुओं की मौत की पुष्टि हो चुकी है। स्टीमर में करीब 25 लोग सवार थे, जिनमें से लगभग एक दर्जन लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और राहत-बचाव टीमें मौके पर पहुंच गईं और यमुना नदी में सर्च ऑपरेशन जारी है।

varindavan

बताया जा रहा है कि मृतकों में से अधिकांश श्रद्धालु पंजाब के रहने वाले थे, जो लुधियाना के जगराओं से दर्शन के लिए वृंदावन आए हुए थे। इस हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है, वहीं प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं।

वृंदावन के श्रृंगार घाट के नजदीक यमुना नदी में एक बड़ा हादसा हो गया। अचानक स्टीमर का संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह नदी में पलट गया। हादसा इतनी तेजी से हुआ कि स्टीमर में सवार यात्रियों को संभलने का मौका नहीं मिला और देखते ही देखते चीख-पुकार मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्टीमर पलटते ही कई लोग नदी में गिर पड़े और अपनी जान बचाने के लिए संघर्ष करने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद के लिए आगे बढ़कर कुछ श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंच गया।

जिला प्रशासन ने बताया कि इस हादसे में अब तक 10  लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य अब भी लापता बताए जा रहे हैं। लापता लोगों की तलाश के लिए एनडीआरएफ की टीमों और स्थानीय गोताखोरों को लगाया गया है। यमुना नदी में लगातार तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई है और परिजन अपने परिजनों की तलाश में बेसब्र नजर आ रहे हैं। प्रशासन का कहना है कि जब तक सभी लोगों का पता नहीं चल जाता, तब तक राहत और बचाव कार्य जारी रहेगा। इलाके में गम और चिंता का माहौल बना हुआ है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News