Arvind Kejriwal की गिरफ्तारी पर पंजाब से सांसद कंग का बड़ा बयान

punjabkesari.in Wednesday, Jun 26, 2024 - 01:20 PM (IST)

चंडीगढ़: सी. बी.आई. द्वारा अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किए जाने पर पर  श्री आनंदपुर साहिब के सांसद मलविंदर सिंह कंग का  बड़ा बयान सामने आया है।  उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बदले की भावना से काम कर रही है, ऐसा इसलिए क्योंकि वे आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल को खत्म करना चाहते हैं।

कंग ने कहा कि जिस तरह से आम आदमी पार्टी का ग्राफ दिन-ब-दिन बढ़ रहा है, उससे भाजपा घबरा गई है। इसी के चलते अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया है।  केजरीवाल को पहले ई.डी. ने गिरफ्तार किया और बाद में झूठे केस में  सी.बी. आई. ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंवे कहा कि यह मामला पूरी तरह सियासत से प्रेरित है। लगातार देश की एजेंसियों का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है, लेकिन अदालत पर पूरा भरोसा है, हमें इंसाफ जरूर मिलेगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News