आपसी विवाद ने लिया खूनी रूप, गोलियां मार कर युवक की हत्या
punjabkesari.in Thursday, Aug 31, 2023 - 02:15 PM (IST)

पंजाब डेस्क : पंजाब में आए दिन गोली चलने की वारदातें हो रही है। इसी बीच खबर सामने आई है कि गत रात बाबा बकाला साहिब में गोली मारकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान कमलजोत सिंह पुत्र जोगा सिंह निवासी घुम्मण गुरदासपुर के रूप में हुई है।
जानकारी मिली है कि आपसी विवाद के कारण गत रात तहसील परिसर के बाहर कमलजोत सिंह के गोली लगी और उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही ब्यास पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि कमलजोत सिंह का कुछ लोगों के साथ बाबा बकाला तहसील परिसर के बाहर विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि इस दौरान युवकों द्वारा गोली चलाई गई। गोली लगने के कारण घायल हुए कमलजोत सिंह को अमृतसर अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया पर उसकी रास्ते में ही मौत हो गई।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here