शादी की खुशियां मातम में बदली, रहस्यमय परिस्थितियों में हुई व्यक्ति की मौत
punjabkesari.in Friday, Nov 25, 2022 - 04:29 PM (IST)

टांडा उड़मुड़(वीरेंद्र पंडित): रेलवे पुलिस ने आज सुबह चंडीगढ़ कॉलोनी रेलवे ट्रैक के पास एक व्यक्ति का शव बरामद किया। मृतक की पहचान दलजीत सिंह पुत्र चमन लाल निवासी कलौटी नगर वार्ड 11 टांडा के रूप में हुई है।
रेलवे पुलिस थानेदार अमृतपाल सिंह ने बताया कि पुलिस पर फिलहाल 174 सी.आर.पी.सी.के तहत कार्रवाई की गई है और मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद चलेगा।
मृतक परिवार वालों ने शक जताया है कि उसकी मौत नशे की ओवरडोज से हुई है। गौरतलब है कि दलजीत की भतीजी की आज शादी थी। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना से खुशी मातम में बदल गई। विवाह की रस्मे भी गमगीन माहौल में की गई।