मनीष सिसोदिया ने पंजाब के शिक्षा मंत्री परगट सिंह की चुनौती दी मंजूरी

punjabkesari.in Saturday, Nov 27, 2021 - 11:35 AM (IST)

चंडीगढ़: शिक्षा के मामले में पंजाब और दिल्ली के मंत्रियों बीच जारी घमासान रुकने का नाम नहीं ले रहा है। इसके अंतर्गत पंजाब के शिक्षा मंत्री परगट सिंह की तरफ से दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया की चुनौती स्वीकार कर ली गई थी और उनको खुली बहस का न्योता दिया था। अब दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने फिर टवीट किए और लिखा कि उन्होंने पंजाब के शिक्षा मंत्री परगट सिंह ने उनकी चुनौती को स्वीकार करते दिल्ली और पंजाब के 250 स्कूलों में किेए गए शिक्षा सुधारों पर बहस की मंजूरी दे दी है।

यह भी पढ़ें: मोहाली कोर्ट ने सुखपाल खहरा को नहीं भेजा रिमांड, हाईकोर्ट पहुंची ED

PunjabKesari

सिसोदिया ने कहा कि पंजाब के उन स्कूलों में से सर्वोत्तम 250 स्कूलों की सूची का इंतजार कर रहा हूं जिनकी हालत पिछले 5 वर्षों में सुधरी है। उन्होंने लिखा कि वह स्वयं दिल्ली के 250 स्कूलों की सूची सौंपेंगे। फिर हम दोनों इकठ्ठा इन स्कूलों में निश्चित समय पर तारीख पर जाएंगे।

यह भी पढ़ें: गुरदीप सिंह पर गिरी गाज, ई.डी. के बाद अब इस एजेंसी ने की छापेमारी

PunjabKesari

इस दौरान उन्होंने ट्वीट करते लिखा कि मीडिया को साथ बुलाएंगे जिससे सभी लोग पंजाब और दिल्ली के शिक्षा माडल को देखकर अपनी राय बना सकें। इतना ही नहीं, दिल्ली के सी.एम. अरविन्द केजरीवाल मोहाली जा रहे हैं। वहीं वह अपनी, मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे पंजाब के अध्यापकों को मिलेंगे। स्कूल में हुए सुधारों बारे वहां पढ़ाने वाले अध्यापकों से बेहतर कौन बता सकता है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News