जत्थेदार तोता सिंह के घर पहुंचे मनजिंदर सिरसा और परमिंदर बराड़, किया दुख व्यक्त

punjabkesari.in Saturday, May 21, 2022 - 07:41 PM (IST)

मोगा : पूर्व अकाली मंत्री जत्थेदार तोता सिंह का आज निधन हो गया। इस दुखद समय के दौरान मनजिंदर सिंह सिरसा और परमिंदर सिंह बराड़ ने चंडीगढ़ में  जत्थेदार तोता सिंह के आवास का पर पहुंचे, जहां उन्होंने जत्थेदार तोता सिंह के परिवार की इस दुख की घड़ी में हमदर्दी का परगटावा किया। गौरतलब है कि पंजाब की अकाली राजनीति का एक युग आज तड़के 4.40 बजे समाप्त हो गया जब पूर्व अकाली मंत्री जत्थेदार तोता सिंह का निधन हो गया। 81 वर्षीय जत्थेदार तोता सिंह का जन्म 2 मार्च 1941 को मोगा जिले के छोटे से गांव दीदार सिंह वाला में हुआ था। बचपन से ही तेज बुद्धि के व्यक्ति जत्थेदार तोता सिंह ने मोगा जिले में अकाली दल का झंडा फहराया जब क्षेत्र में राजनीति पर अकाली दल की पकड़ कमजोर थी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News