Punjab के कई सारे इलाकों में बिजली रहेगी गुल, लगेगा लंबा Powercut

punjabkesari.in Friday, Mar 06, 2026 - 05:26 PM (IST)

नूरपुरबेदी (भंडारी, त्रिपाठी, प्रभाकर) : अतिरिक्त सहायक इंजीनियर पावरकॉम उप कार्यालय तख्तगढ़ कुलविंदर सिंह द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 7 मार्च, शनिवार को भट्टों फीडर की बिजली सप्लाई जरूरी मुरम्मत कार्य और पेड़ों की कटाई के लिए प्राप्त परमिट के तहत सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रहेगी।

इस कारण सरथली, भोगीपुर, भट्टों, बैंसां, टप्परियां, अड्डा बैंस, तख्तगढ़, ढाहां, घड़ीसपुर, औलखां, असालतपुर और लैहड़ियां आदि गांवों की घरेलू बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। चल रहे कार्य के कारण बिजली बंद रहने का समय कम या ज्यादा भी हो सकता है।

नवांशहर : सहायक कार्यकारी इंजीनियर शहरी उपमंडल नवांशहर द्वारा जारी प्रैस विज्ञप्ति के अनुसार 132 के.वी. सब स्टेशन से चलते 11 के.वी. चंडीगढ़ रोड फीडर तथा शहरी-2 फीडर की 7 मार्च को वितरण उप मंडल दिहाती नवांशहर की नई लाइन के निर्माण तथा जरूरी मैंटीनेंस के लिए बिजली की सप्लाई सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक बंद रहेगी।

जिस करके कुलाम, दुर्गापुर, कुलाम रोड, जोहल कालोनी, वाहेगुरु नगर, नफरी कालोनी, नैयर कालोनी, पीरां वाली गली, गढ़शंकर रोड, कलरां मुहल्ला, बाग कालोनी, गुरुद्वारा श्री टाहली साहिब, मिनी बाइपास, हरगोविंद नगर, न्यू हरगोविंद नगर, लक्ख दाता पीर गली, बस स्टैंड, चंडीगढ़ चौक, गढ़शंकर रोड, चंडीगढ़ रोड छोकरां मुहल्ला, सब्जी मंडी (बैक साइड), तहसील कांप्लेक्स, पुराना कोर्ट कांप्लेक्स, डी.सी. कांप्लैक्स आदि व उक्त फीडरों से चलते अन्य क्षेत्र की बिजली सप्लाई बंद रहेगी।

राहों : 66 के.वी. राहों से चलने वाले 11 के.वी. शहरी फीडर 1 व 2 राहों मेन लाइनों के जरूरी मैंटीनैंस के दौरान व आवश्यक मुरम्मत के कारण आज 7 मार्च दिन शनिवार सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक राहों शहर की पूरी बिजली सप्लाई बंद रहेगी। यह जानकारी सब डिवीजन राहों के सब डिवीजन अधिकारी प्रवेश तनेजा ने दी।

मोगा में भी बिजली सप्लाई बंद
मोगा (गोपी राऊके/कशिश) : 132 के.वी सब स्टेशन धल्लेके से चलते फीडर 11 के.वी गुरु रामदास फीडर की सप्लाई जरूरी मुरम्मत के चलते 7 मार्च को सुबह 9 से सायं 5 बजे तक प्रभावित रहेगी। इससे जीरा रोड, सब्जी मंडी, दाना मंडी, डी.सी. दफ्तर, सूरज नगर, गुरु रामदास नगर एरिया की बिजली सप्लाई ठप्प रहेगी। यह जानकारी इंजीनियर जसवीर सिंह एस.डी.ओ. उत्तरी सब डिवीजन मोगा व जे.ई. रविंदर कुमार ने दी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News