भाजपा की जड़ों में लगी सेंक, इस पार्टी में शामिल हुए 4 पार्षदों सहित कई नेता

punjabkesari.in Tuesday, Sep 13, 2022 - 12:58 PM (IST)

जालंधर : जालंधर में भाजपा को लगातार तगड़े झटके लग रहे हैं। गत दिनों भाजपा के 4 पार्षदों सहित कई नेताओं ने पार्टी को अलविदा कह दिया था। अब आज चारों पार्षदों सहित कई नेताओं ने आम आदमी पार्टी का हाथ थाम लिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इनमें भाजपा पार्षद श्वेता धीर और उनके पति विनीत धीर, वीरेश मिंटू व उनकी पत्नी, अनीता व उनके पति प्रभदयाल आदि 'आप' पार्टी में शामिल हो गए हैं। इस सभी को इंदरबीर सिंह निज्जर ने पार्टी में शामिल करवाया। इस अवसर पर वेस्ट हलके के विधायक शीतल अंगुराल, विधायक रमन अरोड़ा, डिप्टी मेयर सहित अन्य मौजूद थे। 

PunjabKesari

गौरतलब है कि गत दिनों भाजपा के 4 पार्षदों सहित कई नेताओं ने पार्टी को इस्तीफे लिख कर दिए थे। इनमें भाजपा पार्षद श्वेता धीर और उनके पति विनीत धीर, वीरेश मिंटू व उनकी पत्नी, अनीता व उनके पति प्रभदयाल सहित कई नेता और भी शामिल थे। आज इन्होंने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। अब देखना यह होगा कि आने वाले समय में भाजपा अपने नेताओं को मनाने और अपने साथ जोड़े रखने के लिए कौन-सा तरीका अपनाती है। आज जो लोग आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं उनमें भारतीय जनता पार्टी के आम कार्यकर्ताओं से लेकर नगर निगम की कई परिषदों भी शामिल हैं जिनमें 13 लोग प्रमुख हैं। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विनीत धीर, श्वेता धीर पार्षद वार्ड नंबर 77, सुरेश मिंटू पार्षद वार्ड नंबर 40, अमित सद्दा उपाध्यक्ष बीजेपी जालंधर, चंद्रजीत कौर पार्षद वार्ड नंबर 73, प्रभ दयाल उपाध्यक्ष बीजेपी एस.सी. मोर्चा, अनीता रानी पार्षद वार्ड संख्या 41, सौरभ सिटी मंडल प्रधान, कविता सेठ अध्यक्ष महिला मोर्चा, कमल लोच जनरल सेक्रेटरी जालंधर, धीरज भगत, नवीन सोनी जनरल सेक्रेटरी मंडल 11 शामिल हैं। इनमें से लगभग सभी कार्यकर्ता और नेता जालंधर वैस्ट हलके से हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Related News