विवाह कर ऑस्ट्रेलिया भेजी लड़की ने तोड़ दिए सारे सपने, विदेश पहुंच दिखाए असली रंग

punjabkesari.in Saturday, Jul 09, 2022 - 05:25 PM (IST)

मोगा (आजाद): थाना धर्मकोट के अधीन पड़ते गांव कंडियाल निवासी एक लड़की द्वारा अपने परिवारिक सदस्यों के साथ मिलीभगत कर विवाह करवा कर ऑस्ट्रेलिया ले जाने का झांसा देकर सद्देवाला निवासी जगजीत सिंह के साथ 32 लाख रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में जांच के बाद रमनीत कौर व उसके पिता मेहर सिंह के निवासी गांव कंडियाल के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।  जिला पुलिस प्रमुख मोगा को दिए गए शिकायत पत्र में जगजीत सिंह ने कहा कि रमनीत कौर ने आईलेट्स की हुई थी। उसने हमें कहा कि वह शादी करवा कर उसे ऑस्ट्रेलिया ले जाएगी। इसके बाद 26 नवंबर 2011 को उसकी शादी रमनजीत कौर के साथ धार्मिक रीति रिवाजों के अनुसार हुआ।

जगजीत सिंह ने कहा कि शादी के बाद ऑस्ट्रेलिया जाने का पूरा खर्चा उनकी ओर से किया गया, जो करीब 32 लाख रुपए बनता है। जब रमनीत कौर ऑस्ट्रेलिया चली गई तो उसने उसे ऑस्ट्रेलिया बुलाने से इंकार कर दिया। उन्होंने कई बार उसके पिता मेहर सिंह और परिवार के अन्य सदस्यों से बात की लेकिन किसी ने नहीं सुनी। इस तरह आरोपियों ने उनके साथ साजिश कर 32 लाख रुपए की ठगी की है। जिला पुलिस प्रमुख मोगा के आदेश पर डी.एस.पी. मोगा द्वारा की गई। जांच के दौरान शिकायतकर्ता के आरोप सही पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस मामले की आगे की जांच सहायक थानेदार कुलदीप सिंह द्वारा की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी अभी बाकी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News