शादी समागम में चली गोली से युवा फोटोग्राफर की हुई मौत

punjabkesari.in Thursday, Jan 10, 2019 - 10:42 PM (IST)

दसूहा (वरिंदर पंडित): दसूहा के गांव हरदोथला में आज देर शाम शादी समागम दौरान जागो निकालते समय अचानक चली गोली से प्रोग्राम को शूट कर्व रहे एक युवा फोटोग्राफर की मौत हो गई।

गोली लगने से मौत का शिकार हुए युवक की पहचान जसपाल सिंह जस्सी पुत्र कमलजीत सिंह निवासी मनसूरपुर (मुकेरिया) के रूप में हुई है। घटना देर शाम की बताई जा रही है। जब गांव में लड़की के शादी समागम लिए जागो निकल रही थी। इस दौरान अचानक चली गोली से अफरा तफरी मच गई। गोली युवा फोटोग्राफर को लगी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची दसूहा पुलिस ने लाश को कब्ज़े में लेकर तफ्तीश शुरू की है। मामले की जाँच कर रहे एस.आई. सलविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें 9.40 पर सूचना मिली है। पुलिस के पास अभी किसी ने कोई ब्यान दर्ज नहीं करवाए है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है की गोली किसने और किन हलातो में चलाई है। मृतिक युवक दो बहनो का इकलौता भाई था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News