5 महीने से कोमा में विवाहिता, सास और ननद पर FIR, जांच के घेरे में पूरा परिवार

punjabkesari.in Saturday, Apr 11, 2026 - 08:29 PM (IST)

लुधियाना (गौतम) : सास व ननद से परेशान विवाहिता ने फंदा लगा कर जान देने की कोशिश की, लेकिन पता चलते ही उसके पति ने उसे बचाया और अस्पताल पहुंचाया। अस्तपाल पहुंचने के बाद विवाहिता कोमा में चली गई और पिछले महीने से जिंदगी व मौत के बीच जूझ रही है। कार्रवाई करते हुए थाना सराभा नगर की पुलिस ने विवाहिता की मां के बयान पर उसकी सास व ननद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। 

पुलिस ने कारवाई करते हुए अमन पार्क फेस 4 की रहने वाली पिंकी धीर पत्नी र्स्वगीय पवन कुमार धीर के बयान पर अमन पार्क की रहने वाली प्रोमिला वर्मा व उसकी बेटी निशी अरोड़ा के खिलाफ शारीरिक व मानसिक तौर पर परेशान करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। पुलिस को दिए बयान में पिंकी धीर ने बताया कि उसकी बेटी रिशु की शादी उक्त आरोपी प्रोमिला के बेटे मनोज के साथ की थी और उसकी दूसरी बेटी यू.के. में है । उसके पति की मौत होने के कारण वह अकेले ही रहती थी, जिसके चलते उसका दामाद उसे अपने घर ले गया।  लेकिन शादी के बाद ही उसकी बेटी रिशु की सास व ननद ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया। वह दोनों कोई न कोई बहाना बना कर उसके साथ झगड़ा करती थी, जिस कारण वह बहुत परेशान रहने लगी। इस संबंध में उसने कई बार शिकायत भी की और कई बार समझौता भी करवाया गया। लेकिन वह हर बार दोबारा उसे परेशान करना शुरू कर देती थी। 1 दिसम्बर 2025 को उसका दामाद अपने काम पर गया हुआ था और वह माथा टेकने के लिए माता चिंतपूर्णी चली गई। इसी दौरान उसकी बेटी रिशु ने उसे व अपने पति को फोन कर बताया कि वह दोनों उसे बहुत परेशान कर रही है। वह दु:खी होकर फंदा लगा लेना है । पता चलते ही उसका दामाद घर गया तो देखा कि रिशु के कमरे का दरवाजा बंद है । उसने दरवाजा तोड़ कर देखा तो रिशु ने पंखे के सहारे फंदा लगाया हुआ था, जिसने उसे नीचे उतार कर अस्प्ताल पहुंचाया । 

पिछले 5 महीने से कोमा में 
इतनी देर में वह भी वापस आ गई और पता चला कि उसके जाने के बाद भी रिशु का अपनी सास व ननद से झगड़ा हुआ था । जिस कारण उसे दुस्साहस कदम उठाया । इलाज के दौरान उसकी बेटी कोमा में चली गई , जो कि अभी तक कोमा में है।  रिशु के भाई रिपन धीर  ने बताया कि बार बार चक्कर लगाने के बाद ही पुलिस ने मामला दर्ज किया है । पिछले 5 महीने से उसकी बहन जिंदगी और मौत से लड़ रही  है।  उन्होंने मांग की कि आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कारवाई की जाए । उसने बताया कि वह इस संबंध में पुलिस के आला अधिकारियों से मिल कर उक्त आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की गुहार लगाएगें। 


 

 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News