Punjab : मिड-डे मील वर्करों ने भरी हुंकार, 10 अगस्त को लेकर किया बड़ा ऐलान

punjabkesari.in Saturday, Aug 01, 2026 - 03:27 PM (IST)

बरनाला (विवेक सिंधवानी): मिड डे मील वर्कर यूनियन पंजाब (सीटू) जिला बरनाला की बैठक आज तर्कशील भवन में जिला प्रधान रेखा रानी भदौड़ की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में यूनियन की प्रदेश अध्यक्ष हरपाल कौर बरनाला ने विशेष रूप से भाग लिया।

बैठक को संबोधित करते हुए हरपाल कौर ने कहा कि 10 अगस्त को सभी संगठनों की ओर से अपनी मांगों के समर्थन में जेल भरो आंदोलन आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार या तो कर्मचारियों की मांगों को तुरंत स्वीकार करे या फिर संघर्ष कर रहे वर्करों को जेल भेजने के लिए तैयार रहे। उन्होंने कहा कि मिड डे मील वर्करों ने बड़ी संख्या में जेल भरो आंदोलन में शामिल होने का निर्णय लिया है।

बैठक के दौरान 16 अगस्त को तर्कशील भवन, बरनाला में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय सम्मेलन की तैयारियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर स्वागत समिति का गठन किया गया, जिसके चेयरमैन सीटू के प्रदेश नेता शेर सिंह फरवाही को बनाया गया। जानकारी दी गई कि इस सम्मेलन में पूरे पंजाब से लगभग 100 प्रतिनिधि (डेलीगेट) भाग लेंगे।

सीटू नेता शेर सिंह फरवाही ने भी बैठक को संबोधित करते हुए वर्करों से अपनी जायज मांगों के लिए एकजुट रहने और संघर्ष को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठित होकर ही कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा की जा सकती है। बैठक के दौरान महान शहीद ऊधम सिंह की 87वीं शहादत दिवस पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई। उपस्थित नेताओं और वर्करों ने उनके बलिदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर गुरमेल कौर धनौला, भूपिंदर कौर नाईवाला, वरिंदर कौर बरनाला, बलजीत कौर ठीकरिवाला, भोली बेगम भूरे, परमजीत कौर भैणी मराज, जसपाल कौर, गुरमीत कौर पखो कलां, मनप्रीत कौर कैरे, राज कौर, सिंदर कौर तथा महिंदर कौर सहित बड़ी संख्या में मिड डे मील वर्कर उपस्थित रहे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News