लुटेरों का आंतक : Gun Point पर दिन-दिहाड़े मनी ट्रांसफर की दुकान से लूटे लाखों
punjabkesari.in Saturday, Jul 15, 2023 - 06:04 PM (IST)

लुधियाना (राज): पंजाब में आए दिन लुटेरों व चोरों द्वारा लूट की वारदातें बढ़ती ही जा रही हैं। जहा रोजना छीना झपटी की वारदातें हो रही है। वहीं जनकपुरी इलाके में एक्टिवा सवार 3 लुटेरों ने दिन-दिहाड़े लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दे डाला। गन प्वाइंट पर मनी ट्रांसफर की दुकान से 2.50 लाख रुपए लूट कर फरार हो गए। महिला ने आरोपियों की पीछा करने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसे डराया धमकाया। यह सारी घटना गली के बाहर लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई।
वारदात के बाद सूचना पुलिस कंट्रोल रूम पर दी गई। जिसके बाद थाना डिवीजन नंबर-2, चौकी जनकपुरी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वारदात दोपहर करीब 2.30 बजे की है। जनकपुरी इलाके में शुभम टैलीकॉम के नाम से दुकान है। दुकान मालिक विजय ने बताया कि वह डिस्ट्रीब्यूटर है और साथ ही उसका मनी ट्रांसफर का काम भी है। दोपहर को वह किसी काम से मार्किट गया हुआ था। जबकि दुकान पर उसकी पत्नी बैठी हुई थी। इस दौरान नकाबपोश 3 लुटेरे दुकान के अंदर आए और उसकी पत्नी को गन प्वाइंट पर ले लिया। इसके बाद आरोपियों ने डरा धमका कर गल्ले में पड़ा करीब 2.50 लाख रुपए कैश निकाल लिया। इसके बाद एक्टिवा पर बैठकर भाग गए। दुकानदार का कहना है कि उसकी पत्नी भागती हुई बाहर लुटेरों को पकड़ने के लिए गई थी। मगर लुटेरे फरार होने में कामयाब हो गए थे।
विजय का कहना है कि उसकी दुकान पर भी सीसीटीवी कैमरे लगे हुए है। लेकिन, इंटरनेट में खराबी होने के कारण वह चल नहीं रहे थे। गली में सी.सी.टी.वी कैमरे लगे हुए थे। जिसमें आरोपियों की हरकतें कैद हुई है। पहले आरोपी एक्टिवा पर आए, दुकान के अंदर झांकते हुए सीधे गली के मोड़ पर चले गए। इसके बाद आरोपियों ने फिर एक्टिवा घुमाई और दुकान के बाहर लगा दी। तीनों आरोपियों ने चेहरे पर रूमाल बांधे हुए थे ताकि चेहरे नजर न आए। इसके बाद आरोपी अंदर से कैश लेकर बाहर भाग गए। आरोपियों की एक्टिवा के आगे नंबर प्लेट लगी थी। मगर उस पर भी पकड़ा बांधा हुआ था। उधर, पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को कब्जे में ले लिया है। उस फुटेज के आधार पर आरोपियों पर केस दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here