9वीं कक्षा के लड़के का शर्मनाक काम, 11वीं में पढ़ती लड़की के साथ की ये घिनौनी हरकत
punjabkesari.in Tuesday, Aug 22, 2023 - 02:40 PM (IST)

गुरदासपुर : मोबाइल और टीवी ने युवा पीढ़ी को बुरी तरह ले भटका दिया है। हालात यह बन रहे हैं कि स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे जो अभी पूरी तरह से जवान नहीं हुए दुष्कर्म जैसी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा ही एक घटना जिला गुरदासपुर के तहत आते थाना धारीवाल में हुई है। जहां एक नौवीं कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थियों ने ग्यारहवीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म करने की कोशिश की।
दुष्कर्म की कोशिश करने वाला लड़का और उसकी शिकार बनी लड़की दोनो ही नाबालिग हैं। शिकार हुई छात्रा द्वारा अपने स्कूल की टीचरों को सारी बात बताने के बाद मामला पुलिस के ध्यान में लाया गया। थाना धारीवाल की पुलिस द्वारा मामले में तुंरत कार्रवाई करते हुए लड़के को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया और ऑब्जर्वेशन होम में भेज दिया गया है।
जानकारी देते हुए लड़की की माता ने बताया कि लड़की की स्कूल टीचरों द्वारा उसे स्कूल बुलाया गया और सारी बात बताई गई। इसके बाद टीचरों के कहने पर वह लड़की को लेकर थाने आई और मामला दर्ज करवाया। लड़की की मां ने मांग की है कि उसकी बेटी बहुत सीधी साधी है। उसके भोलेपन का फायदा उठाने वाले को लड़के ने सख्त सजा दी जानी चाहिए है तो कोई और लड़की उसका शिकार न बने। दूसरी ओर थाना धारीवाल की एस.एच.ओ. राजिंदर कौर ने बताया कि पीड़ित लड़की की मां के बयान पर लड़के के खिलाफ धारा 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लड़के को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनो का मेडिकल करवाया गया है और दोनो ही नाबालिग हैं। इसके लिए लड़के को ऑब्जर्वेशन होम भेज दिया गया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here