मामूली घरेलू विवाद ने लिया भयंकर रूप, चली गोलियां

punjabkesari.in Thursday, May 12, 2022 - 05:23 PM (IST)

अमृतसर: अमृतसर में घरेलू विवाद के चलते गोलियां चलने का मामला सामने आया है। जिले में गोली चलने से उस समय सनसनी फैल गई जब बुआ के पति ने संपत्ति के मुद्दे पर अपनी भतीजी पर गोली चला दी। गोली लगने से लड़की घायल हो गई और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पीड़ित परिवार के बयान ले रही है, जिसके आधार पर मामले की जांच की जा रही है।  

जानकारी के अनुसार यह मामला अमृतसर के  नेहरू कालोनी का है जहां एक पति-पत्नी में काफी समय से झगड़ा चल रहा था। महिला चरणजीत कौर ने आरोप लगाया कि उसका पति 15 लाख रुपए की मांग कर रहा था और उनमें झगड़ा रहता है इसी से परेशान होकर महिला अपने मायके में आ गई थी और एक महीने से यहीं रह रही है। उसका पति दलजीत सिंह महिला के मायके में पहुंच गया और लड़ाई झगड़ा करने लगा इस मामूली विवाद ने भयंकर रूप ले लिया। आपसी विवाद में गोलिया चलाई गई। यह गोली महिला की भतीजी की टांग में जा लगी जिससे उसकी हालत नाजुक होने के कारण लड़की को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। दलजीत सिंह ने 3 फायर किए इनमें से एक गोली महिला की भतीजी मनप्रीत कौर को लगी इसके बाद आरोपी गोलिया चलाते हुए फरार हो गया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

पने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News