पंजाब में नाबालिग लड़की से गैंगरेप! डेढ़ महीने बाद पुलिस ने लिया ये Action

punjabkesari.in Saturday, Sep 07, 2024 - 12:13 PM (IST)

बुढलाडा : स्थानीय शहर के एक ब्यूटी पार्लर में काम करने वाली दलित लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के मामले को लगभग डेढ़ माह बीत चुका है। पुलिस द्वारा नामजद आरोपियों में से एक मनप्रीत सिंह गोलू को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोपी अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। वहीं डीएसपी बुढलाडा रमनप्रीत सिंह गिल ने उक्त आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया है। एस.एच.ओ सिटी सुखजीत सिंह से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि तकनीकी माध्यम से उसकी लोकेशन ट्रेस की जा रही है और तलाश जारी है। उन्होंने कहा कि आरोपियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

गौरतलब है कि 45 दिन पहले स्थानीय शहर के एक ब्यूटी पार्लर में काम करने वाली 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। नाबालिग लड़की के बयान के मुताबिक, गुरु नानक कॉलेज चौक पर उसे खड़ा देखकर उसकी पहचान करने वाले परमजीत सिंह पम्मा ने गाड़ी रोकी और लिफ्ट देकर छोड़ने के लिए कहा। कार में पहले से ही परमजीत सिंह पम्मा और फौजी नाम का व्यक्ति सवार थे। वे लड़की को करमजीत सिंह उर्फ ​​धूरी की मोटर गांव दातेवास ले गए। जहां सभी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने उसे कार में बिठाया और रात को पेट्रोल पंप पर छोड़ दिया।

पीड़िता ने अपनी मौसी के घर जाकर उन्हें इस बारे में बताया। उन्होंने पुलिस को सूचित किया और उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल ले गए। पुलिस के मुताबिक लड़की के बयान पर 5 युवकों मेवा सिंह, मनप्रीत सिंह गोलू, करमजीत सिंह धूरी, परमजीत सिंह पम्मा निवासी दातेवास, सैनिक गुरदीप सिंह दयालपुरा पर पोक्सो एक्ट, एससीएसटी एक्ट और धारा 70 (1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News