Jalandhar से बड़ी खबर: ED  दफ्तर पहुंचे MLA Raman Arora, आज होगी अहम पूछताछ

punjabkesari.in Tuesday, Jun 02, 2026 - 12:22 PM (IST)

जालंधर (सोनू): जालंधर सेंट्रल से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक Raman Arora मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) के दफ्तर पहुंचे। सूत्रों अनुसार मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले में ED अधिकारियों द्वारा उनसे पूछताछ की जाएगी। बताया जा रहा है कि  ED ने हाल ही में रमन अरोड़ा को समन जारी कर 2 जून को जांच में शामिल होने के लिए बुलाया था, जिसके बाद वह आज दफ्तर पहुंचे है।

क्या है मामला 
बता दें कि पंजाब विजिलेंस ब्यूरो द्वारा रमन अरोड़ा के खिलाफ दर्ज FIR और चार्जशीट के आधार पर ED ने मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू की है। विजिलेंस ब्यूरो ने अपनी चार्जशीट में विधायक पर जालंधर में दुकानदारों और अन्य कारोबारियों से कथित वसूली करने के आरोप लगाए थे। इन्हीं आरोपों को आधार बनाकर ED अब मामले के वित्तीय पहलुओं की जांच कर रही है। अधिकारियों द्वारा आज रमन अरोड़ा से विभिन्न बिंदुओं पर पूछताछ किए जाने की संभावना है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और ED की पूछताछ के बाद ही आगे की स्थिति साफ हो पाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News