विधायक सुखविंदर कोटली का विपक्षियों पर निशाना, CM मान से मांगा इस्तिफा

punjabkesari.in Thursday, Jun 06, 2024 - 04:04 PM (IST)

पंजाब डेस्क: आदमपुर से विधायक सुखविंदर कोटली ने आज प्रेस कांफ्रेंस में भाजपा के साथ कई विपक्षी पार्टियों पर तंज कसे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री मान पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने 13-0 का नारा लगाया था, लेकिन उनके 52 विधायक अपने ही हलके हार गए। उन्होंने आगे बोलते हुए कहा कि 10  मंत्रियों सहित 52 विधायकों ने हार का सामना किया है। उन्होंने भाजपा पर बाकी पार्टियों सहित सरकार बनाने पर भी तंज कसा है। 

उन्होंने मुख्यमंत्री मान से इस्तिफा देने को कहा। आगे कहा कि मुख्यमंत्री अपने आप को इंकलाबी बताते थे, लेकिन जनता ने उन्हें जवाब दे दिया है। अभी भी लोगों द्वारा नौकरियों के लिए धरना लगाए जा रहे हैं। कोटली ने आप सरकार पर आरोप लगाया है कि उनकी वजह से पंजाब के काफी किसान, टीचर, सिक्ख नौजवानों पर टोर्चर हुआ, जिनका बदला लोगों ने चुनावों के माध्यम से लिया है। 
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Radhika Salwan

Related News