सेंट्रल जेल से फिर बरामद हुए मोबाइल, कैदी और हवालातियों के खिलाफ मामला दर्ज

punjabkesari.in Saturday, Jan 03, 2026 - 04:33 PM (IST)

लुधियाना (स्याल): लुधियाना की जेल में कैदियों और हवालातियों से मोबाइल और नशा मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है, जिससे जेल की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े होते रहते हैं। अब ताजा मामले में चेकिंग के दौरान कैदी और हवालाती से मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार चेकिंग के दौरान सेंट्रल जेल में कैदी और हवालाती से दो मोबाइल मिलने पर पुलिस ने सहायक सुपरिटेंडेंट जसविंदर सिंह की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान कैदी जगमीत और हवालाती धर्मजीत सिंह के रूप में हुई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News