इन्वेस्टमेंट के नाम पर Fraud, धोखाधड़ी करने वाले तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
punjabkesari.in Thursday, Feb 19, 2026 - 11:20 PM (IST)
लुधियाना (अनिल) : थाना मेहरबान की पुलिस ने पैसे इन्वेस्टमेंट करने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
जांच अधिकारी थानेदार राजीव कुमार ने बताया कि गांव ख्वाजाके के रहने वाले बलजिंदर सिंह ग्रेवाल पुत्र दीवान सिंह ने 8 अक्टूबर 2025 को पुलिस कमिश्नर को शिकायत दर्ज करवाई गई थी, जिसमें शिकायतकर्ता ने बताया कि उसे राहुल, आनंद और कुणाल द्वारा झांसे में लेकर पैसे इन्वेस्ट करने के नाम पर उससे पैसे ले लिए। लोगों द्वारा इन्वेस्ट किए गए पैसों का कोई भी लाभ उसे नहीं दिया गया और ना ही उसके दिए गए पैसों को वापस किया गया। पुलिस के उच्च अधिकारियों द्वारा उक्त मामले की जांच की गई और जांच करने के बाद राहुल, आनंद और कुणाल के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करने की सिफारिश की गई।
जांच अधिकारी ने बताया कि जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। तीनों आरोपी अभी तक फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही है।

