मोहाली में पुलिस-बदमाशों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में एक घायल
punjabkesari.in Wednesday, Sep 09, 2026 - 02:32 PM (IST)
मोहाली: मोहाली के गांव सनेटा में पुलिस और बदमाशों के बीच गोलीबारी होने की खबर सामने आई है। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के घायल होने की सूचना है। घायल बदमाश को पुलिस ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक, गांव सनेटा में पुलिस की एक टीम कार्रवाई के लिए पहुंची थी। इसी दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच फायरिंग शुरू हो गई। स्थिति को काबू करने के लिए पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश घायल हो गया।
घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस की ओर से मुठभेड़ और फायरिंग को लेकर ज्यादा जानकारी साझा नहीं की गई है। पुलिस जांच के बाद ही यह साफ हो सकेगा कि घायल बदमाश कौन है और उसके खिलाफ पहले से कितने मामले दर्ज हैं। जानकारी के मुताबिक, कुछ देर बाद मोहाली के एसएसपी वरुण शर्मा भी मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी दे सकते हैं।

