Ludhiana में 14 साल की नाबालिगा से शर्मनाक काम, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज
punjabkesari.in Tuesday, May 05, 2026 - 01:30 PM (IST)
लुधियाना (तरुण): 14 साल की लड़की को बहला फुसला कर भगा ले जाने सहित शारीरिक शोषण करने का एक मामला सामने आया है। थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस ने कड़ी कारवाई करते हुई 22 वर्षीय आरोपी काशीराम के खिलाफ विभिन्न अपराधिक धाराओं सहित पॉक्सो एक्ट के अधीन केस दर्ज किया है।
लड़की की मां ने बताया कि वह अपने पति और 3 बच्चों के साथ बस स्टैंड के निकटल इलाके में रहती है। 3 बच्चों में 14 वर्षीय बेटी सबसे छोटी है। वह घर के निकट एक टैंट हाऊस में साफ सफाई का काम करती है। गत दिवस उसकी तबीयत ठीक नही थी।उसकी बेटी ने कहा कि वह टैंट हाऊस में जाकर साफ सफाई कर देगी। जिसके बाद वह साफ सफाई करने के लिए चली गई परंतु देर सांय तक उसकी बेटी वापिस नही लौटी तो उसने टैंट हाऊस के मालिक से मोबाइल पर बात की तो पता चला कि उसकी बेटी साफ सफाई कर दोपहर को ही जा चुकी है। जिसके बाद उसने अपने पति और देवर को बेटी के बार में बताया। परिवार ने मिलकर बेटी की हर जगह तलाश की तो पता चला कि उनके ही पड़ोस में रहने वाला 22 वर्षीय काशी राम निवासी गांव बंदा जिला छत्तरपुर ,मध्यप्रदेश उसकी नाबालिग बेटी को बहला फुसला कर भगा ले गया है।
छानबीन करने पर पता चला कि उक्त आरोपी उसकी बेटी का शारीरिक शोषण भी कर चुका है। जिसके बाद उन्होंने इलाका पुलिस को शिकायत दी। जांच अधिकारी परमजीत सिंह ने बताया कि आरोपी काशीराम 3-4 महीने पहले पीड़िता के घर के निकट किरायेदार था। जहां रोशनी और काशीराम की जान पहचान हुई। जिसके बाद काशीराम ने अपने गंदे मंसूबों को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस ने अन्य अपराधिक धारओं के तहत पॉक्सो एक्ट के अधीन आरोपी काशीराम के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।आरोपी की तलाश में पुलिस छापामारी कर रही है।l

